बैद्यनाथ मोरिंगा टेबलेट्स के फायदे उपयोग सेवन विधि

बैद्यनाथ मोरिंगा टेबलेट्स के फायदे उपयोग सेवन विधि Benefits of Baidyanath Moringa Tablets Usage

बैद्यनाथ मोरिंगा टैबलेट्स मोरिंगा की पत्तियों से निर्मित वटी (टेबलेट्स) रूप में आयुर्वेदिक ओषधि है। यह टेबलेट्स विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, बी6, के, ई, आदि से युक्त है। इसमें 90 पोषण तत्व और 46 एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं। जैसा की आप जानते हैं मोरिंगा स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होता है इसीलिए इसे 'मिरेकल ट्री' (Miracle Tree) भी कहते हैं। 
 
बैद्यनाथ मोरिंगा पाचन को दुरुस्त करता है, शरीर को पोषण देकर ऊर्जावान बनाता है, प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है, मोरिंगा विटामिन ए, सी और ई, साथ ही कैल्शियम, लोहा और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से युक्त होता है। 
 
बैद्यानाथ मोरिंगा टेबलेट्स के फायदे उपयोग सेवन विधि Benefits of Baidyanath Moringa Tablets Usage

बैद्यनाथ मोरिंगा टेबलेट्स के फायदे Benefits of Baidyanath Moringa Tablets

  • बैद्यनाथ मोरिंगा टेबलेट्स मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देने में सहायक है। भोजन को पचाने में सहायता करके यह टेबलेट्स बढ़ते वजन को कम करने में भी सहायक है। मोरिंगा टेबलेट्स के सेवन से कब्ज, गैस और सूजन जैसे विकार दूर होते हैं।
  • शरीर को शक्ति देने में सहायक है। मोरिंगा वटी /टेबलेट्स में विटामिन ए, बी, सी, और ई आदि पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं। समग्र स्वास्थ्य के पोषण के अतरिक्त मोरिंगा टेबलेट्स से शरीर को जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि खनिज भी प्राप्त होते हैं। 
  • तंत्रिका तंत्र के विकारों से बचाव में भी मोरिंगा वटी उपयोगी होती है। 
  • जोड़ों के दर्द को दूर करने और हड्डियों को पोषण देने में भी मोरिंगा टेबलेट उपयोगी होती है। मोरिंगा टेबलेट में कैल्शियम और फास्फोरस होते हैं जिनसे हड्डियों का ओवरआल स्वास्थ्य सुधरता है और ऑस्टियोपोरोसिस विकार में भी लाभ मिलता है। मोरिंगा के सेवन से जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, स्लिप डिस्क आदि विकार में लाभ मिलता है जो वात विकार जनित होते हैं।
  • बढ़ते वजन को कम करने में यह वटी सहायक है। वर्तमान समय के आर्थिक दबाव के कारण स्वास्थ्य के प्रति सभी ध्यान देते हैं। ऐसे में शारीरिक श्रम के अभाव में मोटापा बढ़ने लगता है। मोरिंगा वटी के सेवन से अतिरिक्त वसा को बर्न करने में सहायता होती है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद मिलती है।
  • इस ओषधि के सेवन से रोगों से लड़ने की शक्ति मजबूत होती है। 
  • मोरिंगा विटामिन ए, सी और ई, साथ ही कैल्शियम, लोहा और पोटेशियम सहित आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त है अतः इस ओषधि के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। 
  • शरीर के समग्र विकास के लिए अत्यंत लाभकारी है। त्वचा और बालों का स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए भी मोरिंगा टेबलेट्स उपयोगी है। इस वटी में एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्व होते हैं जिनके कारण से त्वचा सेहतमंद बनती है। यह बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने और झुर्रियों को कम करने के अतिरिक्त बालों के झड़ने को रोकने में भी लाभकारी है।
  • यह वटी लीवर और किडनी के पाचन और डिटॉक्स में / शुद्धिकरण में सहायक है। मोरिंगा टैबलेट में पॉलीफेनोल्स होता है जिसके कारण से यह लिवर को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाता है।
  • इस ओषधि में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिनसे शरीर की सूजन कम होती है और जोड़ों के दर्द में यह ओषधि सहायक है। आइसोथियोसाइनेट्स की उपस्थिति के कारण, मोरिंगा टेबल सूजन-रोधी होती है।
  • मोरिंगा में आइसोथियोसाइनेट्स जैसे यौगिक होते हैं जिनके कारण से इसके सेवन से शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।  
  • मोरिंगा के सेवन से कुपोषण दूर होता है। 
  • मोरिंगा टेबलेट्स से कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद मिलती है। हृदय संबधी विकारों से बचाव में भी मोरिंगा एक उपयोगी ओषधि है। 
  • मोरिंगा के सेवन से एनीमिया, गठिया, अस्थमा, एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों के अंदर प्लाक का जमाव), कैंसर, कब्ज, गर्भनिरोधक, मधुमेह, दस्त, थायरॉयड ग्रंथि के रोग, मिर्गी, पेट फूलना (गैस बनना), सिरदर्द, उच्च रक्तचाप (उच्च रक्तचाप), प्रतिरक्षा बूस्टर, स्तन के दूध के उत्पादन में वृद्धि, यौन इच्छा में वृद्धि, संक्रमण, गुर्दे की पथरी, पेट के अल्सर, सूजन आदि विकारों में लाभकारी है।
  • मोरिंगा पाउडर से शरीर से टॉक्सिन (Toxins) बाहर निकलते हैं और शरीर डीटॉक्सिफाई होता है।
  • सेक्स ड्राइव को बढ़ाने (कामोत्तेजक के रूप में) यह ओषधि लाभकारी है। 
  • यह मूत्र विकारों में लाभकारी है, यह मूत्रवर्धक होती है। 
  • मोरिंगा का सेवन शरीर को आर्सेनिक विषाक्तता से बचाव करता है।

मोरिंगा टेबलेट्स की खुराक Moringa Tablets Dosage

इस ओषधि के सेवन से पूर्व आपको चिकित्सक की सलाह अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए। सामान्य रूप से मोरिंगा टेबलेट्स का सेवन मोरिंगा टैबलेट – 1-2 गोलियाँ दिन में दो बार भोजन के उपरान्त है। मोरिंगा की तासीर गर्म होती है इसलिए चिकित्सक के द्वारा बताई गई मात्रा से अधिक का सेवन नहीं करना चाहिए।
 

टैबलेट 60 टैबलेट (1 का पैक) Baidyanath Moringa Price

वर्तमान में इस ओषधि का मूल्य ₹145 ₹2.42 प्रति count (₹2.42 / count) है। 

मोरिंगा क्या है About Moringa

मोरिंगा का एक माध्यम ऊंचाई का वृक्ष होता है जिसकी फलियां, पत्तियां और छाल के अतिरिक्त फूल, फल, बीज, डाली, जड़ें, बीजका उपयोग पारम्परिक चिकित्सा में होता रहा है। इसे सहजन (वानस्पतिक नाम : मोरिंगा ओलिफेरा, Moringa oleifera) भी कहते हैं। 

सहजन के पोषक तत्व (पत्तियों ) में Nutrients in Drumstick (Leaves)

  1. पोषक मूल्य प्रति 100 ग्रा.(3.5 ओंस)
  2. उर्जा: 0 किलो कैलोरी, 0 kJ
  3. कार्बोहाइड्रेट: 8.28 g
  4. फाइबर : 2.0 g
  5. वसा: 1.40 g
  6. प्रोटीन: 9.40 g
  7. पानी: 78.66 g
  8. विटामिन A equiv.: 378 μg, 42%
  9. थायमीन (विट. B1): 0.257 mg, 20%
  10. राइबोफ्लेविन (विट. B2): 0.660 mg, 44%
  11. नायसिन (विट. B3): 2.220 mg, 15%
  12. पैंटोथैनिक अम्ल (B5): 0.125 mg, 3%
  13. विटामिन B6: 1.200 mg, 92%
  14. फोलेट (Vit. B9): 40 μg, 10%
  15. विटामिन C: 51.7 mg, 86%
  16. कैल्शियम: 185 mg, 19%
  17. लोहतत्व: 4.00 mg, 32%
  18. मैगनीशियम: 147 mg, 40%
  19. मैगनीज़: 0.36 mg, 18%
  20. फॉस्फोरस: 112 mg, 16%
  21. पोटेशियम: 337 mg, 7%
  22. सोडियम: 9 mg, 0%
  23. जस्ता: 0.6 mg, 6%
The author of this blog, Saroj Jangir (Admin), is a distinguished expert in the field of Ayurvedic Granths. She has a diploma in Naturopathy and Yogic Sciences. This blog post, penned by me, shares insights based on ancient Ayurvedic texts such as Charak Samhita, Bhav Prakash Nighantu, and Ras Tantra Sar Samhita. Drawing from an in-depth study and knowledge of these scriptures, Saroj Jangir has presented Ayurvedic Knowledge and lifestyle recommendations in a simple and effective manner. Her aim is to guide readers towards a healthy life and to highlight the significance of natural remedies in Ayurveda.
Source

  1. [Leone A, Spada A, Battezzati A, Schiraldi A, Aristil J, Bertoli S (2015). "Cultivation, Genetic, Ethnopharmacology, Phytochemistry and Pharmacology of Moringa oleifera Leaves: An Overview". Int J Mol Sci. 16 (6): 12791–835. doi:10.3390/ijms160612791. PMC 4490473. PMID 26057747.]
  2. "Drumstick". Vahrehvah.com. मूल से 29 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-04-18.
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url