बैद्यनाथ हिंग्वाष्टक चूर्ण फायदे और सेवन
बैद्यनाथ हिंग्वाष्टक चूर्ण फायदे और सेवन
बैद्यनाथ हिंग्वाष्टक चूर्ण क्या है- यह आठ औषधीय गुणों से युक्त सामग्रियों से बनने वाला एक चूर्ण है जिसके सेवन से अजीर्ण, आफरा, गैस, कब्ज, कमजोर पाचन आदि विकार दूर होते हैं।
बैद्यनाथ हिंग्वाष्टक चूर्ण के घटक
हींग , त्रिकटु, अजवाइन ,सेंधव लवण ,काला जीरा, सफेद जीरा इत्यादिबैद्यनाथ हिंग्वाष्टक चूर्ण कहाँ से खरीदें
यह चूर्ण आपको आयुर्वेदिक दवा की दुकान पर प्राप्त हो जायेगा एंव आप इसके वैद्यनाथ की वेबसाइट से ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।वैद्यनाथ की वेबसाइट का लिंक : https://www.baidyanath.co.in/hindi/1811-details.html
वैद्यनाथ का इस चूर्ण के बारे में विवरण
इस चूर्ण को भोजन के समय प्रथम निवाले में घी में मिलाकर खाने के बाद फिर भोजन करने से अग्नि प्रदीप्त होती है और वात रोगों में लाभ होता है। इससे वात प्रधान मंदाग्नि अच्छी हो जाती है। पेट में वायु का जमा होना, डकारे आना, भूख न लगना आदि की यह उत्तम दवा है। यह चूर्ण उत्तम दीपन और पाचन है।हिंग्वाष्टक चूर्ण के सेवन से लाभ
हिंग्वाष्टक चूर्ण मुख्यतया पाचन रसो के स्राव को नियन्त्रिक करता है और पाचन से सबंधित विकारों को दूर करता है। हिंग्वाष्टक चूर्ण के सेवन के अन्य लाभ निम्न प्रकार से हैं।- इस चूर्ण को भोजन से पहले लिया जाता है जिससे ये बढे हुए पित्त को नियंत्रित करता है।
- भूख के प्रति अरुचि को दूर करता है और जठराग्नि को जाग्रत करता है।
- यह पाचक रसों के स्राव को बढ़ा देता है।
- हिंग्वाष्टक चूर्ण के सेवन से गैस और आफरा (पेट फूलना ) जैसे विकारों में लाभ मिलता है।
- अजीर्णता को समाप्त करता है। यह श्रेष्ठ पाचक और दीपक होता है।
- मल को ढीला बनाता है।
- हिंग्वाष्टक चूर्ण के सेवन से पुरानी कब्ज दूर होती है।
- हिंग्वाष्टक चूर्ण भोजन के पचाने में सहायता करता है और शरीर की दुर्बलता को दूर करता है।
- गैस विकारों को दूर कर पेट को हल्का रखता है। हिंग्वाष्टक चूर्ण के सेवन से अपान वायु रिलीज़ हो जाती है और इसके कारण होने वाले सर दर्द में लाभ मिलता है।
हिंग्वाष्टक चूर्ण के सेवन में सावधानिया
इस चूर्ण के वैसे तो कोई ज्ञात दुष्परिणाम नहीं होते हैं फिर भी आप इसके सेवन से पूर्व अपने शरीर की तासीर के मुताबिक चूर्ण के सेवन सबंधी राय लेवे। इस चूर्ण को निम्न परिस्थितियों में नहीं लेना चाहिए।बैद्यनाथ हिंग्वाष्टक चूर्ण फायदे और सेवन Baidyanath Hingvashtak Churn Benefits and Uses
- इस चूर्ण में नमक का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए ब्लड प्रेशर की शिकायत में इसे उपयोग में नहीं लेना चाहिए।
- यदि इसके सेवन से पेट में जलन हो तो इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए।
- छोटे बच्चों को इस हिंग्वाष्टक चूर्ण नहीं दिया जाना चाहिए।
- इस चूर्ण का सेवन स्वंय की मर्जी से नहीं किया जाना चाहिए। वैद्य की उचित सलाह के उपरांत इसका सेवन करना चाहिए।
- अधिक मात्रा में इसका सेवन उचित नहीं होता है और यह पेट से सबंधित विकार उत्पन्न कर सकता है।