अर्जुन क्वाथ के फायदे उपयोग सेवन विधि
अर्जुन क्वाथ के फायदे उपयोग और सेवन विधि
अर्जुन का परिचय अर्जुन क्वाथ (काढ़ा) अर्जुन के पेड़ की छाल से बनाया जाता है। आयुर्वेद में अर्जुन पेड़ (वीरवृक्ष, वीर, धनंजय, कौंतेय, धवल) की महिमा है। इसका वानस्पतिक नाम Terminalia Arjuna है। अर्जुन का पेड़ सदाबहार पेड़ होता है जो हिमालय की तराई, नदी नालों के पास और मुख्यतया उत्तराखंड, बिहार आदि राज्यों में पाया जाता है। यह पेड़ उचाई पर ही पाया जाता है। अर्जुन की छाल का मुख्यतया औषधीय रूप में किया जाता है। अर्जुन की छाल का मुख्य उपयोग हृदय रोगों में होता है। अर्जुन शब्द से आशय सफ़ेद और स्वच्छ से होता है। अर्जुन की छाल के फायदे में सबसे ज्यादा उपकारी टैनिन होता है, इसके साथ पोटाशियम, मैग्निशियम और कैल्शियम भी गुणकारी होते हैं। अर्जुन की छाल के रासायनिक संघटन की बात की जाय तो इसमें बीटा साइटोस्टेरॉल, टैनिन्स और सोडियम, मैग्नीशियम व अल्युमीनियम। अर्जुन की चाल कफ और पित्त का शमन करती है।
अर्जुन क्वाथ के फायदे
- अर्जुन क्वाथ का मुख्य लाभ हृदय रोगों में होता है। इसकी मात्रा और सेवन विधि और मात्रा के लिए किसी आयुर्वेदाचार्य से राय ली जानी चाहिए। इससे हृदय की सूजन दूर होती है और हृदय में नव शक्ति का संचार होता है।
- अर्जुन क्वाथ से एसिडिटी में राहत प्राप्त होती है।
- रक्तातिसार या पेचिश में भी अर्जुन की छाल के सेवन से लाभ मिलता है।
- अर्जुन की छाल का नीम की छाल के साथ काढ़ा बनाकर सेवन करने से डायबिटीज में लाभ मिलता है।
- मूत्र विकारों में अर्जुन क्वाथ के लाभ प्राप्त होते हैं।
- महिलाओं में अत्यधिक रक्तप्रदर में भी क्वाथ लाभदायक होता है।
- कमजोर हड्डियों और टूटी हड्डियों को जोड़ने में भी अर्जुन के सेवन से लाभ मिलते हैं।
- अर्जुन क्वाथ से कुष्ठ रोग में भी लाभ प्राप्त होता है।
- अर्जुन छाल के सेवन से त्वचा विकार दूर होते हैं।
- अर्जुन क्वाथ के सेवन से अल्सर में भी लाभ प्राप्त होता है।
- अर्जुन की छाल का क्वाथ बनाकर पिने से सूजन में कमी आती है।
- इस क्वाथ के सेवन से रक्त पतला होता है।
- रक्त के ब्लॉकेज को हटाता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी डाउन करता है।
- हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने में भी सहायक होता है।
- अर्जुन क्वाथ से शरीर से विषाक्त प्रदार्थ बाहर निकलते हैं।
- अर्जुन क्वाथ से कफ और खांसी में भी लाभ मिलता है।
अर्जुन की क्वाथ का सेवन कैसे करें/ सेवन विधि
अर्जुन क्वाथ कहाँ से ख़रीदे
पतंजलि आयुर्वेदा वेब साइट का लिंक :
https://www.patanjaliayurved.net/product/ayurvedic-medicine/kwath/arjun-kwath/11
Arjun Kwath is made from extracts of the Arjun bark. It has multifarious benefits and has been used in Ayurvedic decoctions since time immemorial. Arjun Kwath is a very effective cure for all heart-related ailments. It fortifies the organ, strengthens heart muscles, prevents accumulation of plaque, prevents hypertension, controls heart rate, etc. Arjun Kwath is known to be very effective post heart surgery also. It is a completely natural product and has no side effects. Get a healthy heart with Arjun Kwath. Feel the healing touch of Nature's goodness in Ayurvedic medicine.
अर्जुन क्या है What is Arjuna in Hindi
अर्जुन पेड़ एक औषधीय पेड़ है जिसे इसके सफेद रंग के कारण नाम दिया गया है। अर्जुन शब्द का संस्कृत में अर्थ "सफेद" होता है। यह पेड़ भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, और श्रीलंका में पाया जाता है। यह एक बड़ा, सदाबहार पेड़ है जो 60 से 80 फीट तक ऊँचा हो सकता है। अर्जुन पेड़ की छाल सफेद रंग की होती है और इसमें कई गहरे रंग के धब्बे होते हैं। अर्जुन के फूल गुलाबी या सफेद रंग के होते हैं और ये मई से जून तक खिलते हैं। अर्जुन के फल छोटे, गोल और लाल रंग के होते हैं।अर्जुन पेड़ की छाल का उपयोग हृदय रोग, मधुमेह, और उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए किया जाता है। अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं। अर्जुन प्रकृति से शीतल और कसैला होता है। यह हृदय के लिए हितकारी होता है और रक्त संबंधी रोगों, मेद या मोटापा, प्रमेह या डायबिटीज, व्रण या अल्सर, कफ तथा पित्त को कम करने में मदद करता है।
अर्जुन Arjuna By Acharya Balkishan Ji
अर्जुन क्वाथ के कुछ प्रमुख फायदे निम्नलिखित हैं:
हृदय रोग
मधुमेह: अर्जुन क्वाथ में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
उच्च रक्तचाप
अर्जुन क्वाथ का उपयोग उच्च रक्तचाप के लक्षणों को कम करने के लिए किया जा सकता है। यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने और हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
मोटापा
अर्जुन क्वाथ का उपयोग मोटापे के लक्षणों को कम करने के लिए किया जा सकता है। यह वजन घटाने के प्रयासों को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है।
अल्सर
अर्जुन क्वाथ का उपयोग अल्सर के लक्षणों को कम करने के लिए किया जा सकता है। यह अल्सर को ठीक करने और भविष्य में होने वाले अल्सर को रोकने में भी मदद कर सकता है।
कफ और पित्त
अर्जुन क्वाथ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कफ और पित्त के कारण होने वाली सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
अर्जुन क्वाथ का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है, जिनमें शामिल हैं:
काढ़ा: अर्जुन क्वाथ का काढ़ा बनाकर पीने से हृदय रोग, मधुमेह, और उच्च रक्तचाप के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।
पाउडर: अर्जुन क्वाथ का पाउडर बनाकर पानी के साथ मिलाकर पीने से मोटापा कम करने और अल्सर को ठीक करने में मदद मिल सकती है।
अर्क: अर्जुन क्वाथ का अर्क बनाकर पीने से कफ और पित्त को कम करने में मदद मिल सकती है।
अर्जुन क्वाथ का उपयोग करने से पहले किसी योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना उचित है।