विटामिन ई की कमी से बाल होते हैं कमजोर विटामिन ई से भोजन
बालों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन ई का महत्व
कई शोध यह बताते हैं की बालों के समग्र स्वास्थ्य के लिए विटामिन ई का होना आवश्यक है। विटामिन ई की कमी से बालों का कमजोर होना, बालों का झड़ना, सफ़ेद होना आदि लक्षण हो सकते हैं।बालों को हेल्दी रखने के लिए विटाम ई से भरपूर आहार Vitamin E Rich Foods For Hair Care Hindi
गाजर
विटामिन ई के अच्छे सोर्स में से एक गाजर है। गाजर को आप अपने भोजन में शामिल करके बालों को ना केवल सफ़ेद होने से बचाते हैं बल्कि उनकी जड़ों को भी मजबूद करते हैं और बाल काले घने बनते हैं।अखरोट
नट्स को भोजन में शामिल करना चाहिए इनमे कई पोषक तत्व होते हैं। अखरोग में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और बायोटीन नाम का प्रोटीन होता है जो बालों के लिए बहुत लाभकारी है। बालों के समग्र विकास के लिए आपको अखरोट का सेवन करना चाहिए। एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं की अखरोट के सेवन से बाल मजबूत होते हैं।अंडा
अंडे के सेवन से मस्तिष्क शार्प तो होता ही है, यह आपके बालों के लिए भी अच्छा है। अंडे से हमें प्रोटीन और विटामिन ई, आयरन, सल्फर, जिंक और सेलेनियम आदि पोषक तत्व मिलते हैं जिससे बालों के रोग दूर होते हैं।पालक
पालक के सेवन से आप अपने बालों को पोषण दे सकते हैं। पालक में आयरन विटामिन सी, फोलेट और बीटा कैरोटीन आदि पोषक तत्व होते हैं जो बालों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।दाल
दाल का उपयोग आप नियमित रूप से करें जो की समग्र स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। दालों में प्रोटीन की अधिकता होती है जो बालों को स्वस्थ बनाता है। दालों में आप तुअर, मूंग, उड़द, मसूर आदि का उपयोग करें।बादाम
बादाम मस्तिष्क को तेज करने के अलावा विटामिन ई से भी युक्त होता है। जब बादाम का सेवन किया जाता है तो आपके शरीर में उचित पोषण मिलता है जिससे बाल अधिक चमकदार और मजबूत बनते हैं।बालों को मजबूत करने के लिए टिप्स Tips to strengthen hair
- आप अपने आहार में मूंगफली का सेवन करें। मूंगफली में भी बादाम की भाँती विटामिन ई होता है।
- सूरजमुखी के बीज भी बालों के लिए अच्छे होते हैं। आप सूरजमुखी के बीजों को सलाद, पैनकेक्स, दलिया, ओट्स और सूप आदि के रूप में सेवन कर सकते हैं।
- व्हीट जर्म ऑयल, केल, पालक, पीनट बटर, पाइन नट्स, हेजल नट्स, ब्रोकली, सोया प्रोडक्ट्स, सूखे खुबानी, कीवी आदि के सेवन से आप विटामिन ई प्राप्त कर सकते हैं।

