रोजाना चेहरे पर लगायें बढ़ेगी चेहरे की चमक
रोजाना चेहरे पर लगायें बढ़ेगी चेहरे की चमक
ग्लोइंग स्किन के लिए कारगर घरेलू नुस्खा Effective Home Remedy For Glowing Skin
ऑलिव ऑयल जिसे हम जैतून का तेल भी कहते हैं, के उपयोग से आप अपने चहरे के ग्लो को नैचरली बढ़ा सटे हैं। जैतून में कई गुण होते हैं और यह सूजन को भी कम करने में लाभकारी है। ऑलिव ऑयल चेहरे के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट, विटामिन-ई व के, आयरन, ओमेगा-3 व 6 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट आदि होते हैं जो त्वचा के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। यह आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है, उसे चमकदार बनाए रखने में मदद करता है, और अंदर से आने वाली सूजन को कम करता है। ऑलिव आयल को आप अपने चहरे पर रात को लगाकर मालिश करें तो आपको जल्दी इसके लाभ मिलेंगे।रात को ऑलिव ऑयल से चेहरे की मसाज कैसे करें? (How to massage face with olive oil at night)
रात को ऑलिव ऑयल से चेहरे की मसाज कैसे करें?- सबसे पहले, रोजाना रात को सोने से पहले फेस वॉश से अपना चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर मौजूद गंदगी, धूल और मेकअप हट जाएगा और तेल त्वचा में अच्छी तरह से अवशोषित हो सकेगा।
- अपनी उंगलियों पर ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें डालें।
- सर्कुलर मोशन में चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। अपनी उंगलियों का उपयोग करके, माथे, नाक, गाल, आदि पर तेल को अच्छे से लगाकर मसाज करें।
- तेल को रात भर लगा रहने दें: मसाज के बाद, तेल को रात भर चेहरे पर ऐसे ही लगाकर सो जाएं। इससे तेल त्वचा में गहराई से अवशोषित हो जाएगा और अपनी पूरी क्षमता से काम कर सकेगा।
- अगले दिन सुबह, गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें, आप पायेंगे की चेहरे की चमक प्राकृतिक रूप से बढ़ने लगेगी।
