गिलोय क्वाथ के फायदे उपयोग सेवन विधि
Giloy Kwath Ke Fayde Upyog Sevan Vidhi
प्रकृति में ऐसी बहुत सी औषधीयां हैं जो हमें आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। और हम ये औषधीयां किसी भी मौसम और किसी भी जगह पर आसानी से उगाकर इनका सेवन कर सकते हैं। उन्हें में से है एक है गिलोय। गिलोय (Tinospora Cordifolia) को अमृता भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है की गिलोय का सेवन करने से व्यक्ति अपनी पूर्ण आयु को प्राप्त होता है तथा वह निरोगी रहता है। इसीलिए ही गिलोय को अमृता कहा गया है। आज हम जानेंगे गिलोय के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में। तो आईए जानते हैं गिलोय क्वाथ के सेवन से होने वाले फायदे.गिलोय क्या होती है, परिचय
गिलोय (Tinospora Cordifolia) एक लोकप्रिय बेल है जो अपने स्वास्थ्य गुणों के लिए प्रसिद्ध है। गिलोय का उपयोग आयुर्वेद में प्राचीन काल से औषधीय उपयोग के लिए किया जाता है। बाबा रामदेव जी के प्रयत्न के कारण वर्तमान में गिलोय को एक नई पहचान मिली है। गिलोय के पत्तों का आकार पान के आकर का होता है। गिलोय को गुडूची (Guduchi), अमृता आदि नामों से पहचाना जाता है। गिलोय का वानस्पतिक नाम गिलोय का लैटिन नाम टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया ( Tinospora cordifolia (Willd.) Miers, है। गिलोय त्रिदोष नाशक है। गिलोय के विशेष गुण प्राप्त करने के लिए गिलोय (नीम गिलोय ) की बेल नीम पर चढ़ी हुई अधिक लाभकारी है।गिलोय में पाए जाने वाले पोषक तत्व
गिलोय में कई औषधीय गुण और पोषक तत्व होते हैं। गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक एसिड होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करने में सहायक है । इसके अलावा गिलोय (Giloy in hindi) में कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक,कैल्शियम और मैगनीज आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।गिलोय के फायदे संक्षिप्त में
- गिलोय सर्दी खांसी में उपयोगी है। गिलोय क्वाथ के सेवन से खांसी में राहत मिलती है और कफ दूर होता है।
- गिलोय या गुडूची (Guduchi) में ऐसे एंटीपायरेटिक गुण होते हैं जिससे यह बुखार को दूर करती है।
- गिलोय के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।
- गिलोय के पत्ते के सेवन से पीलिया रोग में लाभ मिलता है।
- एनीमिया/रक्त की कमी को दूर करने में गिलोय लाभकारी है।
- गिलोय में एंटी-आर्थराइटिक गुण होते हैं जिसके कारण से यह गठिया और जोड़ों के दर्द में गुणकारी है।
- गिलोय अस्थमा और लिवर के लिए भी श्रेष्ठ है।
गिलोय के औषधीय गुण
- गिलोय त्रिदोष नाशक है और इसके समस्त भाग यथा जड़, तना, पत्तियां गुणों से युक्त होती है। लेकिन आयुर्वेद में इसकी पत्तियों और तने का उपयोग किया जाता है। गिलोय के निम्न औषधीय गुण होते हैं -
- गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करती है।
- गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को शुद्ध करते हैं।
- गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिनके कारण से यह सूजन को दूर करती है।
- गिलोय में कैंसर रोधी गुण होते हैं।
- गिलोय शरीर से विषाक्त प्रदार्थों को दूर करने में सक्षम है।
- गिलोय बुखार, पीलिया, गठिया, डायबिटीज, कब्ज़, एसिडिटी, अपच, मूत्र संबंधी रोगों में लाभदायक है।
- गिलोय कफ को दूर करती है.
डायबिटीज में गिलोय के फायदे
गिलोय टाइप-2 डायबिटीज में लाभकारी होती है, क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार गिलोय हाइपोग्लाईसेमिक एजेंट की तरह काम करती है। अतः वैद्य की सलाह के उपरान्त आप गिलोय क्वाथ का सेवन कर सकते हैं।डेंगू में गिलोय के फायदे Giloy benefits for dengue in hindi
डेंगू के बुखार में गिलोय के कई लाभ होते हैं। गिलोय में मौजूद एंटीपायरेटिक गुण डेंगू के बुखार को दूर करने में सहायक होते हैं।गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
प्रतिदिन गिलोय के क्वाथ का सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है तथा वायरल इंफेक्शन से बचाव होता है।रक्त को साफ करता है गिलोय क्वाथ
गिलोय का क्वाथ पीने से रक्त साफ होता है। यह रक्त में पाए जाने वाले विषाक्त पदार्थों को दुर करने में सहायक है। यह रक्त की कमी अर्थात एनीमिया को दूर करने में भी सहायक है।त्वचा को चमकदार एवं स्वच्छ बनाने में है सहायक
गिलोय के क्वाथ का सेवन करने से त्वचा में चमक बढ़ती है।गिलोय क्वाथ का सेवन करने से त्वचा के रोम छिद्र खुलते हैं तथा त्वचा चमकदार बनती है।
