इन आयुर्वेदिक उपायों से बढ़ाएं वजन मसल्स
कमजोर शरीर से परेशान हैं? इन आयुर्वेदिक उपायों से बढ़ाएं वजन और मसल्स
अश्वगंधा पाउडर
अश्वगंधा को आयुर्वेद में अद्भुत और कारगर औषधि माना गया है। यह शरीर की ताकत को बढ़ाता है और जीवन शक्ति में वृद्धि करता है । नियमित सेवन से तनाव घटता है और मांसपेशियों की ग्रोथ में तेजी आती है। चरक संहिता में भी अश्वगंधा को शरीर को पोषण देने वाली और ऊर्जा बढ़ाने वाली औषधि बताया गया है। आप अश्वगंधा चूर्ण का उपयोग करें तो अवश्य ही वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। सेवन विधि
एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।
सौंफ पाउडर
सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। यह न केवल पाचन में मदद करता है बल्कि मसल्स को भी मजबूती देता है।सेवन विधि
एक चम्मच सौंफ पाउडर को दूध में डालकर उबालें और सुबह इसे पी लें।
हल्दी पाउडर
हल्दी में करक्यूमिन तत्व होता है, जो सूजन को कम करता है और खून का संचार बेहतर बनाता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है, जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। वजन बढाने के अतिरिक्त हल्दी से आप रोक प्रतिरोधक क्षमता का विकास भी करते हैं, यह शरीर के जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी लाभकारी है.सेवन विधि
एक चम्मच हल्दी पाउडर को दूध में मिलाकर उबालें और सुबह इसका सेवन करें।
सत्तू पाउडर
सत्तू प्रोटीन और खनिजों से भरपूर होता है, जिससे मसल्स की ग्रोथ में तेजी आती है। इसके सेवन से शरीर में ताजगी और शक्ति महसूस होती है।
सेवन विधि
एक चम्मच सत्तू पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है।
मोरिंगा पाउडर
मोरिंगा में विटामिन और खनिज होते हैं जो वजन बढ़ाने और मसल्स को मजबूत करने में सहायक हैं। यह शरीर को प्राकृतिक रूप से ताकत देता है। मोरिंगाा पाचन को दुरुस्त करता है, शरीर को पोषण देकर ऊर्जावान बनाता है, प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है, मोरिंगाा विटामिन ए, सी और ई, साथ ही कैल्शियम, लोहा और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से युक्त होता है।
सेवन विधि: एक चम्मच मोरिंगा पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर सुबह सेवन करें।
कद्दू के बीज पाउडर
कद्दू के बीजों में प्रोटीन और जिंक होते हैं, जो मसल्स की मरम्मत और वृद्धि में मदद करते हैं। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और वजन बढ़ाने में सहायक है।बादाम पाउडर
बादाम पाउडर में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन होता है, जो मसल्स की तेजी से ग्रोथ में सहायक है। इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और मसल्स मजबूत होते हैं।
सेवन विधि: एक चम्मच बादाम पाउडर को दूध में मिलाकर रोज सुबह सेवन करें।
