सुबह ना करें ये काम बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी और सेहत
सुबह ना करें ये काम बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी और सेहत
सुबह के समय क्या नहीं करें
आपको सबसे पहले तो ये जान लेना चाहिए की सुबह के समय वे कौनसे काम हैं जो आपको यदि आवश्यकता ना हो तो, नहीं करने चाहिए। आइये जान लेते हैं।मोबाइल फोन का इस्तेमाल
आपको सुबह के समय में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। अक्सर हम बिस्तर पर ही फोन का उपयोग शुरू कर देते हैं और मेसेज, शॉर्ट्स देखने लग जाते हैं। सुबह के समय में आपको कसरत पर ध्यान देना चाहिए और योग आदि करना चाहिए। सुबह यदि आप फोन लेकर बैठ जाते हैं तो इसके कई नकारात्मक प्रभाव होते हैं। इसका मानसिक स्तर पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। हो सकता है हम किसी अफवाह, चिंता और दुखद घटना को सुबह ही फ़ोन पर देखकर निराशा के साथ दिन की शुरुआत करें।- आपको जानवरों की हिंसक चित्रों को सुबह नहीं देखना चाहिए।
- सुबह सवेरे हमें स्वंय की परछाई को नहीं देखना चाहिए।
सुबह सवेरे क्या करना होता है अच्छा
जैसा की आप जानते हैं की सुबह के समय का हमारे पुरे दिन के कार्यों पर प्रभाव होता है, ऐसे में आप निचे बताये कार्य अवश्य ही करें, पुरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से आप स्वंय को भरा हुआ महसूस करेंगे।गर्म पानी पिएं
दिन की शुरुआत गर्म पानी पीने से करनी चाहिए। ऐसा करके हम किडनी को स्वस्थ बनाते हैं क्योंकि पानी के माध्यम से रात भर के सारे विषाक्त प्रदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे पूरी बॉडी डिटॉक्स हो जाती है। इससे आप अपने पाचन को भी बेहतर बना पाते हैं। इसलिए सुबह उठकर गुनगुने/गर्म पानी पीने की आदत डालें।बॉडी को स्ट्रेच करें
आलस्य को दूर करने के लिए आप सुबह बॉडी को स्ट्रेच करने की आदत डालें। बॉडी को स्ट्रेच करने से थकान और आलस्य दूर हो जाता है और तनाव, जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है और इसके अलावा मसल्स भी रिलैक्स होती हैं। फ्लैक्सिबिलिटी को बढ़ाने के लिए भी मॉर्निंग में आपको बॉडी को स्ट्रेच करना चाहिए। इसके लिए आप योग कर सकते हैं, हलकी फुल्की कसरत को भी कर सकते हैं।सुबह के समय करे मेडिटेशन
सुबह के समय मेडिटेशन करना बहुत लाभकारी होता है। इससे दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा से होती है। तनाव अवसाद और चिंता को दूर करने के लिए भी मेडिटेशन बेहतर विकल्प है। पोजिटिव एनर्जी के लिए आप सुबह के समय योग अवश्य करें।सुबह की धूप लें
सुबह आप थोड़ा बहुत टहलने की आदत विकसित करें जिससे आपको सुबह की धुप का भी फायदा मिलेगा। आप विटामिन डी की कमी से भी मुक्त रहेंगे और हड्डियां और मांसपेशियो की मजबूती के लिए भी सुबह की धुप लाभकारी है। स्किन के लिए भी सुबह की धुप अच्छी होती है।सुबह सवेरे किस मंत्र का जाप करें ?
जानकारों के अनुसार हमें उठते ही अपनी हथेलियों को देखना चाहिए जिनमे देवताओं का वास होता है। इसके अतिरिक्त आप इस मन्त्र का भी जाप करें -कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती।
करमूले तू गोविंद: प्रभाते करदर्शनम।।


