किडनी स्टोन के लिए आसान घरेलु उपाय
किडनी स्टोन के लिए आसान घरेलु घरेलू उपाय
किडनी स्टोन क्यों होती है Causes of Kidney Stone
किडनी या गुर्दे के स्टोन के निम्न कारण होते हैं -- आहार विहार/खान पान के प्रति लापरवाही।
- पानी कम पीना भी किडनी होने का एक कारण होता है।
- पेशाब में केमिकल की अधिकता का होना।
- शरीर में पोषक तत्वों /मिनरल्स की कमी का हो जाना।
- डिहाइड्रेशन का होना।
- शरीर में विटामिन डी की अधिकता का हो जाना।
- अधिक मात्रा में जंक फ़ूड का सेवन करना।
किडनी स्टोन की समस्या से बचने के घरेलु उपाय Natural Remedies To Fight Kidney Stone
पर्याप्त पानी पीएं
यदि आपको किडनी में स्टोन की समस्या है तो आपको दिन में पर्याप्त पानी का उपयोग करना चाहिए। आप फलों के रस का भी सेवन कर सकते हैं। कई लोग कम पानी पीते हैं जिससे शरीर से विषाक्त प्रदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं। अतः किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना महत्वपूर्ण है।सिरका
सेब के सिरके में साइट्रिक एसिड होता है जिसके सेवन से किडनी में बन चुके स्टोन को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह स्टोन को धीरे धीरे घोलकर शरीर के मूत्र मार्ग से बाहर निकालने में मदद करता है।व्हीटग्रास
किडनी से स्टोन को बाहर निकालने के लिए आप व्हीटग्रास का उपयोग कर सकते हैं। व्हीटग्रास में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो किडनी में जमा होने वाले स्टोन को शरीर से बाहर निकालने में मददगार होते हैं।तुलसी
तुलसीकिडनी में यदि स्टोन है तो निम्न बातों का रखें विशेष ध्यान
- व्यक्ति को दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।
- मूंगफली, पालक, चुकन्दर, शीशम के बीज, चॉकलेट, जिमीकंद (Sweet Potatoes) आदि में ऑक्जालेट से युक्त खाद्य प्रदार्थ हैं, पथरी से ग्रस्त व्यक्ति को चिकित्सक की सलाह के अनुसार इनका सेवन कम/पूर्णतया बंद कर देना चाहिए।
- ऐसे व्यक्ति को प्रोटीन की अधिक मात्रा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- जंक फूड, डिब्बा बंद खाना और नमक के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
- मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए।
- टमाटर के बीज, बैंगन के बीज, कच्चा चावल, उड़द आदि का सेवन कम करना चाहिए।
किडनी हो जाने पर क्या खाएं
- किडनी की समस्या में पारम्परिक रूप से वैद्य चौलाई की सब्जी खाने की सलाह देते हैं। चौलाई (Amaranth) की सब्जी से पथरी गल कर बाहर निकलने लगती है।
- २ बेलपत्र को पीस कर इसके रस को एक गिलास में मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।
- ऐसे खाद्य प्रदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनमे विटामिन B की अधिकता हो।
- किडनी हो जाने पर इलायची को पीस कर गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करना चाहिए।
- 4 चम्मच नींबू का रस व समान मात्रा में ऑलिव ऑयल मिलाकर सेवन करना चाहिए।
- किडनी के विकार में अनार का रस, तरबूज, खीरा, खजूर का सेवन लाभकारी होता है।


