तोंद निकलने लगी है कर लें यह काम मोटा पेट जाएगा अंदर
तोंद निकलने लगी है कर लें यह काम मोटा पेट जाएगा अंदर
Pet Ki Charbi Kaise Kam Kare- पेट की चर्बी (बेली फैट) बढ़ने से आपकी पर्सनलिटी ही खराब नहीं होती है, इसके कई स्वास्थ्य सम्बन्धी नकारात्मक प्रभाव होते हैं। यदि आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आप यह जान लें की पेट की चर्बी को कम करने का सबसे सही समय सुबह का होता है। यदि हम कोई भी घरेलु उपाय करते हैं तो यदि सुबह के समय किया जाय तो तेजी से वेट लॉस होता है। आइये जान लेते हैं की सुबह हम ऐसा क्या करें की बढ़ी हुई तोंद को कम कर सकें।
तेजी से वेट लॉस के लिए सुबह आजमाएं ये उपाय Try this remedy in the morning for fast weight loss
वेट लॉस करने के कई उपाय होते हैं और उन सभी पर आपको गौर करना चाहिए। ऐसा नहीं है की आप एक उपाय के भरोसे ही बढे हुए वजन को कम कर सकें। इसके लिए आपको पौष्टिक भोजन के साथ आहार विहार का ध्यान रखना, एक्सरसाइज करना, मॉर्निंग वाक, फिजिकल एक्टिविटी का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। इन्ही में से कुछ उपाय निचे दिए गए हैं।सुबह पीएं गर्म पानी Drink Warm Water in Morning
जैसा की आपने जाना की सुबह के समय पानी का सेवन करने से आप कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं। सुबह उठकर आप गुनगुने पानी में आधा नीम्बू निचोड़ कर इसका सेवन नित्य करें तो आपका पेट अंदर की और जाने लगेगा और तेजी से फैट बर्न होने लगेगा। आप इसे नित्य उपयोग में लें। इससे आपका पाचन भी दुरुस्त होगा और यह मेटाबोलिज्म को तेज करेगा।सुबह की शुरुआत करें हल्के फुल्के व्यायाम से
आप सुबह के समय हलके फुल्के व्यायाम जरूर करें। यदि आपका वजन ज्यादा है तो आप धीरे धीरे सुबह टहलें, योग करें। इससे शरीर स्टिमुलेट होता है और आपका समग्र स्वास्थ्य सुधरता है। पेट के लिए एक विशेष व्यायाम है। आप फर्श पर सीधे लेट जाएँ और अपने घुटनों को अंदर की तरफ मोड़ लें। तलवों को फर्श पर लगा लें। अब अपने हाथों को अपने सर के पीछे की तरफ लेकर जाएँ और दोनों हाथों से ऊपर की और उठने की कोशिश करें। आपको तीन इंच तक ही अग्र भाग को ऊपर उठाना है। थोड़ी देर रुकें और फिर धीरे धीरे वापस नीचे की और सर को लेकर जाएँ। इससे आपके पेट की मांसपेशियों का उचित व्यायाम हो जाता है। योग में आप भुजंगासन और त्रिकोणासन का उपयोग कर सकते हैं।हेल्दी ब्रेकफास्ट करें
आपको ऐसे नाश्ते का चयन करना चाहिए जो आपको पुरे दिन चुस्त दुरुस्त तो रखे ही साथ ही उसमे प्रोटीन, फाइबर और अन्य पौष्टिक तत्व शामिल हों। आप चाहे तो अंकुरित अनाज या ओट मील का उपयोग भी कर सकते हैं जो चर्बी को कम करते हैं। आप रात को मूंगफली या खजूर को भिगों दें और सुबह इसे नाश्ते में उपयोग में ले सकते हैं।