पीरियड्स मिस, डिले होने के कारण
पीरियड्स मिस, डिले होने के कारण Periods Me Deri Ke Karan
फाइबर युक्त भोजन के स्थान पर बाजार के खाने का सेवन
>अनियमित दिनचर्या
सही समय पर भोजन ना करना, सोने और जागने का अनियमित समय, रात को देर तक काम करना या सुस्त जीवनशैली के कारण शरीर के हार्मोन्स भी प्रभावित होते हैं जिसके कारण से पीरियड्स भी देरी से या मिस्ड हो सकते हैं। अतः आपको चाहिए की आप एक निश्चित दिनचर्या का पालन करें और सही समय पर सोये और सुबह उठ कर हल्का फुल्का व्यायाम भी करें, सुबह / शाम की सैर करें जिससे आपका शरीर सक्रीय बना रहता है।पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम
पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम गर्भाशय की एक बीमारी होती है। इसकी जांच आपको डॉक्टर से करवानी चाहिए, इस बिमारी के कारण भी माहवारी अनियमित हो जाती है, मिस्ड हो जाती है।गर्भनिरोधक गोलियां
गर्भ निरोधक गोलियों का उपयोग आपको चिकित्सक की सलाह के अनुसार करना चाहिए। मनमर्जी से गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से भी पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं।थायराइड
ब्रेस्टफीडिंग
ब्रेस्टफीडिंग के कारण भी पीरियड में देरी होती है। जब महिलाएं अपने बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं, तो उन्हें लेट पीरियड हो सकती है। इसका मतलब है कि जब बच्चा अभी ब्रेस्टफीडिंग कर रहा होता है और महिला के शरीर में प्रोलैक्टिन नामक हार्मोन उत्पन्न होता है जो पीरियड के लिए जिम्मेदार होता है, तो वह इसके कारण प्रभावित हो सकता है।वजन का कम या अधिक होना
उचित वजन से अधिक या कम वजन का होना, पीरियड्स को प्रभावित करता है। अतः आपको हलके फुल्के व्यायाम, सुबह शाम की सैर आदि करने चाहिए। अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जी और फलों को शामिल करना चाहिए साथ ही स्वस्थ जीवन शैली का भी पालन करना चाहिए।मेनोपॉज
महिलाओं की उम्र 40-45 साल के आस-पास प्राकृतिक रूप से हार्मोन्स में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में पीरियड्स का आना बंद हो जाता है।तनाव
वर्तमान लाइफस्टाइल बहुत अधिक स्ट्रेस्फुल हो गई है जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। जैसा की आप जानते हैं की तनाव कई तरह के विकारों को पैदा करता है। पीरियड्स का अनियमित होना, मिस्ड होना आदि में भी तनाव एक कारण होता है। तनाव से हमारे शरीर के हार्मोन्स में बदलाव आता है। अतः हमें स्वस्थ रहने की कोशिश करनी चाहिए। प्रत्येक कार्य का एक नियम बनाएं, क्षमता से अधिक का जोखिम ना लें और प्रसन्न रहने का प्रयास करके आप तनाव से दूर रह सकते हैं।अत्यधिक व्यायाम या शारीरिक मेहनत करना
सुस्त जीवन के विरुद्ध अधिक व्यायाम करना, शारीरिक मेहनत भरे कार्यों को अधिकता से करना आदि भी पीरियड्स के मिस्ड होने या देरी से आने का कारण बन सकते हैं। अतः व्यायाम या शारीरिक श्रम को भी समझदारी से करें। आपको कैसे योग करने हैं, कितनी एक्सरसाइज करनी है इस हेतु आप अपने डॉक्टर से अवश्य ही सलाह प्राप्त करें। पौष्टिक भोजन ग्रहण करें जिससे आप कमजोरी से दूर रह सकें। फलों के रस और हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने आहार में स्थान दें।प्रेग्नेंसी
यदि आप प्रेग्नेंट हैं तो भी पीरियड्स नहीं आते हैं। इस बारे में आप प्रेग्नेंसी किट लाकर इसे आसानी से चेक कर सकते हैं। पीरियड्स जल्दी लाने के उपाय PERIODS JALDI LAANE KA TARIKA / How to bring Periods
पीरियड लेट होने पर कब मिलें अपने डाॅक्टर से?
यदि आप प्रेग्नेंट नहीं है और पीरियड्स मिस हो रहे हैं तो अवश्य ही आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
