100 साल तक जीना है बढ़ेगी उम्र और रहेंगे स्वस्थ क्या है सीक्रेट
क्या है सीक्रेट उम्र बढाने के
लंबी उम्र के लिए हेल्दी डाइट What to eat for Long Life
लम्बी उम्र के लिए आवश्यक है की आप पौष्टिक भोजन का सेवन करें। आप क्या खाएं की आपकी उम्र लम्बी हो और आप बीमारियों से भी बचे रहें।- बढ़ते वजन को आज से ही कम करें
मीट
लम्बा जीवन चाहते हैं तो अपनी डाइट में मीट को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है की मीट में कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की उम्र बढ़ाते हैं और ये अन्य किसी भोजन से आसानी से नहीं मिल पाते हैं। आप भी मीट का संतुलित मात्रा में मीट का सेवन करें और अपने शरीर की कमजोरियों को दूर करें।फर्मेंटेड फूड्स
आपको फर्मेंटेड फूड्स का भी सेवन करना चाहिए क्योंकि फर्मेंटेड फूड्स में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। पाचन के ठीक तरह से काम करने से हमारे शरीर को उचित तरह से पोषण मिल पाता है।जामुन
जामुन जैसा कोई फल नहीं होता है क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और रोगों से लड़ने की शक्ति में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त जामुन में केल्सियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं जो उचित पोषण के लिए आवश्यक होते हैं।अनार
आपको स्वस्थ रखने में कई तरह के फ्रूट्स उपयोगी होते हैं जिनमे अनार भी एक है। अनार के सेवन से आप स्वस्थ रहते हैं और आप कई तरह के मानसिक विकारों से भी बचे रहते हैं।मशरूम
मशरूम का सेवन भी उम्र को बढ़ाने के लिए आहार के रूप में किया जा सकता है क्योंकि मशरूम में फाइबर, विटामिन-डी, प्रोटीन, जिंक और सेलेनियम आदि पाए जाते हैं जो शरीर को पोषण देने के अतिरिक्त आपको कई रोगों से भी बचाते हैं।लंबी उम्र चाहिए, वैज्ञानिकों ने बताया स्वस्थ जीवन का फार्मूला
- आपको अपने भोजन को दिन में कम से कम पांच भागों में विभक्त करके पांच बार भोजन करना चाहिए, ऐसा नहीं है की आप एक ही बार में सारा भोजन कर लें।
- लम्बी उम्र के लिए आपको आलू, ब्रेड, चावल, पास्ता या अन्य स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।
- फाइबर युक्त भोजन का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है आपको एक दिन में 30 ग्राम फाइबर की मात्रा के लिए फाइबर युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए जिनमे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, छिलके वाला आलू आदि का सेवन करना चाहिए।
- स्वस्थ रहने के लिए सिमित मात्रा में डेयरी या डेयरी प्रोडक्ट का भी सेवन करना चाहिए।
- बीन्स, दालें, मछली, अंडे, मांस और अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य प्रदार्थों का सेवन लाभकारी होता है।
- सैचुरेटेड ऑयल का सेवन करना उम्र को बढ़ाने का तरीका है।
- पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए, एक दिन में 6-8 कप/ग्लास पानी पीना चाहिए। यह शरीर से विषाक्त प्रदार्थों को बाहर निकालने में सहायक है।

