तोंद को कम कैसे करें पेट की चर्बी कम करें
तोंद को कम कैसे करें पेट की चर्बी कम करें
पेट की चर्बी को कम करने के लिए आसान योगासन Yogasana for Belly Fat
पेट की चर्बी को कम करने के लिए योग कारगर एक आसान तरीका है। भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन, नौकासन, धनुरासन और मर्कटासन जैसे आसान योगासन नियमित रूप से करने से आप न सिर्फ पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं बल्कि पाचन क्रिया को भी दुरुस्त कर सकते हैं। खराब पाचन भी कई बार कई रोगों का कारण बनता है।नौकासन
पेट की चर्बी को जल्दी कम करने के लिए नौकासन आसन आपके लिए लाभकारी है। यह न केवल पेट की चर्बी कम करता है, बल्कि पाचन क्रिया में भी सुधार करता है, पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, और तनाव कम करने में भी मदद करता है।नौकासन आसन ऐसे करें -
- जमीन पर बैठ जाएं और अपने पैरों को सामने की ओर फैलाएं।
- अपने हाथों को अपने कूल्हों से थोड़ा पीछे जमीन पर रखें।
- दोनों पैरों को सीधा रखते हुए ऊपर की ओर उठाएं।
- धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए जमीन से 45 डिग्री के कोण पर उठाएं।
- 10-20 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।
- सांस छोड़ते हुए वापस उसी स्थिति में आ जाएं।
भुजंगासन
भुजंगासन पेट की चर्बी कम करने के लिए एक प्रभावी योगासन है। यह न केवल पेट की चर्बी कम करता है, बल्कि पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, और पाचन क्रिया में सुधार करता है।भुजंगासन करने के लिए-
- पेट के बल लेट जाएं।
- अपनी कोहनियों को कमर के पास रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
- धीरे-धीरे सांस को अंदर खींचते हुए अपनी छाती को ऊपर की तरफ उठाएं।
- इसके बाद पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठा लें।
- इस पोजीशन में 30-60 सेकंड तक रहें।
- फिर सांस छोड़ते हुए अपनी पुरानी पोजीशन में वापस आ जाएं।


