घरेलु नेचुरल टूथ पेस्ट बनाएं पीलापन हटायें
घरेलु नेचुरल टूथ पेस्ट बनाएं पीलापन हटायें
दांतों का पीलापन हटाने के लिए घरेलू पेस्ट Homemade Paste To Remove Yellowness of Teeth
दांतों की देखभाल के लिए और उनके पीलेपन को हटाने के लिए आप कुछ घरेलु उपायों को भी आजमा सकते हैं। आइये इस विषय में जान लेते हैं।बेकिंग सोडा और नींबू का रस
बेकिंग सोडा और नीम्बू के रस को बनाकर एक पेस्ट को बना सकते हैं जो की प्राकृतिक रूप से आप अपने दांतों की देखभाल कर सकते हैं। NCBI पर उपलब्ध एक शोध के अनुसार बेकिंग सोडा दाँतों के पीलेपन को हटाने में सहायक होता है। बेकिंग सोडा और नीम्बू के रस को मिलाकर आप पीलें दाँतों पर इसे लगाकर अंगुली से इसकी मसाज करें। थोड़े देर बाद आप कुल्ला कर लें। कुछ ही दिनों में आप देखेंगे की यह पेस्ट नेचुरल व्हाइटनिंग की तरह काम करके आपके दाँतों को सफ़ेद बना देगा।स्ट्रॉबेरी, नमक और बेकिंग सोडा
एक और घरेलु उपाय है स्ट्रॉबेरी, नमक और बेकिंग सोडा को मिला कर बनाया गया पेस्ट जो आपके दांतों को चमकीला बनाएगा। स्ट्रॉबेरी और बेकिंग सोडा में मौजूद एसिड से दांतों के ऊपर जमी पीली परत हटने लगती है। आप इस पेस्ट से दिन में दो बार हलके हाथों से मंजन करें।हल्दी, नमक सरसो का तेल का पेस्ट
हल्दी नमक और सरसों के तेल से आप एक पेस्ट बना लें और इसके हलके हाथों से दांतों पर मंजन करें। हल्दी के एंटी-इन्फ्लेमेटोरी और एंटीसेप्टिक गुण के कारण से दांतों का पीलापन दूर होता है और मसूड़ों की सूजन भी दूर होती है।नारियल तेल और बेकिंग सोडा
नारियल तेल और बेकिंग सोडा का पेस्ट भी दाँतों के लिए बेहतर उपाय है। दोनों में जो एसिड होता है जो दांतों के पीलेपन को दूर करने में सहायक है। इस पेस्ट को दांतों पर मंजन करने से पीलापन दूर होता है और दांत स्वस्थ बनते हैं।नमक के पानी से कुल्ला करें
खाना खाने के बाद दिन में दो से तीन बार आप नमक के पानी कुल्ला करें। नमक के पानी से कुल्ला करने से दाँतों से बैक्टीरिया और प्लैक को हटाने में मदद मिलती है और दांतों से कीटाणुओं की भी मदद मिलती है।दाँतों के पीलेपन हटाने के तरीके
- दिन में दो बार, दो मिनट तक ब्रश करें।
- दिन में एक बार फ्लॉस करें।
- बैलेंस्ड डाइट लें जिसमें कम शुगर और हाई फाइबर फूड हों, जो आपके दांतों को भी पोषण करें।
- धूम्रपान के करण से भी दांतों का पीलापन उत्पन्न होने लगता है.
- दांतों के बीच के गैप में फंसे प्लैक और खाने के कणों को हटाना भी जरुरी है, इसके लिए आप रोजाना फ्लॉस करें।
- अधिक चाय, कॉफी और रेड वाइन पीने से भी दांत पीले होने लगते हैं.
- जब भी आपके पास समय हो साल में एक बार दंत चिकित्सक से भी सलाह प्राप्त करें।
