पतले और छोटे बालों को बनाएं घना मजबूत और लम्बा
पतले और छोटे बालों को बनाएं घना मजबूत और लम्बा
पतले बालों को मोटा करने के घरेलू उपाय Home Remedies To Thicken Frizzy Hair
बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए आप कुछ घरेलु उपायों को करके देखिये, आपके बाल भी स्वस्थ बनने लगेंगे।नारियल के तेल का उपयोग
बालों की कमजोरी को दूर करने के लिए नारियल का तेल उपयोगी है। यही कारण है की नारियल के तेल का उपयोग बालों को पोषण देने के लिए पारम्परिक रूप से होता आया है। नारियल के तेल से आपके बालों को एक और जहाँ पोषण मिलता है वहीँ यह स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है। इसलिए बालों को घना और लम्बा बनाने के लिए आप नारियल के तेल का नियमित उपयोग करें।आंवला
आंवलामेथी के बीज
बालों के लिए आप मेथी के बीजों का भी उपयोग करें क्योंकि इनमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जिनसे ये बालों को पोषण देते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी मेथी के बीजों को रात को भिगो दें। सुबह इनका पेस्ट बनाकर अपने बालों में लगाएं।बालों की मालिश
बालों के पोषण के अतिरिक्त आपको चाहिए की आप बालों की मालिश भी करें। बालों की नियमित मालिश करने से बालों में /स्केल्प में खून का दौरा बढ़ जाता है। मालिस करने के लिए आप बादाम और आंवला युक्त तेल का उपयोग कर सकते हैं।अंडा का उपयोग बालों के लिए
बालों को पोषण देने के लिए आप अंडे को दही के साथ मिलाकर अपने बालों में लगाएं। ऐसा करने से आपके बालों को पोषण मिलता है और बाल लम्बे और घने बनते हैं।बालों को लम्बा, घना बनाने के उपाय Ways to make hair long and thick
- बालों में आप नारियल के तेल में नीम्बू का रस मिलाकर बालों की हल्के हाथों से सप्ताह में एक बार मालिश करें।
- अंडे में ऑलिव आयल को मिलाकर बालों में लगाने से बाल लम्बे और स्वस्थ बनते हैं।
- बालों की मालिश करने, आप एक प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाकर मालिस करें।
- आंवले के मुरब्बे का सेवन आपके लिए हितकर होता है। इसमें विटामिन सी होता है जो बालों और आखों के लिए लाभकारी होता है।
- नारियल के दूध से बालों की मालिश सप्ताह में एक बार करें।
- नेचुरल मेहंदी को बालों में लगाएं।
- शिकाकाई को बालों में लगाने से बाल झड़ना दूर होते हैं। पंसारी से आप शिकाकाई लें और इसे रात भर भिगोने के बाद बालों पर लगाएं।
- रीठा और आंवले का पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं।

