मजबूत घने बालों के लिए आंवला डाई के फायदे

मजबूत घने बालों के लिए आंवला डाई के फायदे

घने काले, मजबूत बाल सभी को अच्छे लगते हैं और इसके लिए आप कई तरह के उपाय अपनाते हैं। उलझे, छोटे और दोमुंहे बालों की समस्या आजकल अधिक बढ़ गई है। बालों की कमजोरी का कारण पोषण का अभाव है लेकिन वर्तमान जीवनशैली के कारण भी बालों का समय से पहले सफेद होना और कमजोर होकर झड़ना आम हो गया हैं. आयुर्वेद में बालों के विकार को खालित्य और इन्द्रलुप्त कहा जाता है।  बालों को स्वस्थ रखने के लिए हम कई तरह के जेल और डाई उपयोग में लेते हैं लेकिन इनके केमिकल बालों को नुकसान पंहुचा सकते हैं। 
 
मजबूत घने बालों के लिए आंवला डाई के फायदे

लंबे समय तक इनके उपयोग से बालों को नुकसान होता। इसलिए पारम्परिक रूप से चले आ रहे घरेलु उपाय (home remedies for hair fall) जैसे की मेहंदी, आंवला का तेल, आंवला का रस, आंवला शिकाकाई, आदि के उपाय आप भी उपयोग में लें और इसके लाभ उठायें। 

आइये पहले हम आपको बालों के लिए आवले का उपयोग बताते हैं, इसके बाद हम विस्तार से जानेंगे की क्यों बालों के लिए आवले को लाभकारी माना जाता है।

आंवले का तेल

आंवला को आयुर्वेद में बालों के लिए अमृत समान बताया गया है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है और खालित्य जैसे विकारों में लाभकारी है। आंवला तेल बालों को मजबूत बनाने का सबसे सरल घरेलु उपाय है। आंवला तेल बालों की जड़ों को गहराई से पोषण प्रदान करता है, जिससे बाल मजबूत, घने और लंबे होते हैं। यह समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या को प्रभावी ढंग से रोकता है।

आंवले और अंडे का लेप

आंवले के साथ अंडे को मिलकर लगाने से भी बालों की अच्छी ग्रोथ होती है। इससे बालों का टूटना कम होता है साथ ही बाल दो मुँहे नहीं होते हैं। इस लेप को आप लगभग एक घंटे तक लगाकर रखे और इसके उपरान्त पानी से बालों को धो लें। 

आंवला तेल बालों को प्राकृतिक रूप से काला, चमकदार और मुलायम बनाता है। यह बालों का झड़ना, टूटना कम करता है और दोमुंहे बालों की समस्या का समाधान करता है। आंवला प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में कार्य करते हुए बालों को नरम और चमकदार बनाता है।
 
आंवले के तेल के पूर्ण लाभ के लिए आप रात को आंवले के तेल की मालिश जड़ों तक करें और रातभर के लिए छोड़ दें। इसे दो से तीन हफ़्तों तक के लिए करें तो फर्क आपको दिखाई देने लगेगा। 
 
आंवले और शिकाकाई और रीठा का पेस्ट

आंवले और शिकाकाई और रीठा का पेस्ट

आंवले (इंडियन गूसबेरी) और शिकाकाई का पेस्ट बनाकर बालों में लगाने के भी अनेकों फायदे होते हैं। आप आंवले के को शिकाकाई के साथ मिलकर पानी के साथ इनका पेस्ट बना लें और बालों की जड़ों तक इसे लगाएं। पेट को को जड़ों में अच्छे से लगाने के बाद इसे ३० मिनट तक छोड़ और फिर बालों को धो लें। इसके उपयोग से बालों के झड़ने और रुसी विकार में भी लाभ मिलता है।  आप चाहे तो इसमें रीठा भी मिला सकते हैं क्यों की आंवला, रीठा और शिकाकाई के कॉम्बिनेशन बालों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। रीठा में आयरन होता है जो बालों के विकार के अच्छा होता है। आंवला, रीठा और शिकाकाई के उपयोग से डैंड्रफ दूर करने में लाभ मिलता है।

आंवला और नींबू का रस

आंवला और नींबू का रस बालों की देखभाल के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी घरेलू उपाय है, जो बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में बड़ी मदद करता है। आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है, जबकि नींबू के रस में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण सिर की त्वचा को साफ करते हैं। यह मिश्रण डैंड्रफ, अतिरिक्त सीबम और बिल्ड-अप को हटाकर स्कैल्प को स्वस्थ बनाता है, जिससे रोमछिद्र साफ रहते हैं और नए बाल आसानी से उगते हैं।

इसके उपयोग की सरल विधि यह है कि एक बड़ा चम्मच ताजा आंवला जूस में एक चम्मच नींबू का रस अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों और स्कैल्प पर हल्के हाथों से मलें, ताकि यह अच्छे से अवशोषित हो जाए। इसे 15 से 20 मिनट तक रखें, या बालों की स्थिति के अनुसार आधा घंटा भी लगाए रख सकते हैं, फिर माइल्ड हर्बल शैंपू से धो लें। नियमित रूप से हफ्ते में दो-तीन बार इसका सेवन करने से हेयर ग्रोथ तेजी से स्टिम्यूलेट होती है, बालों का झड़ना रुकता है, और वे चमकदार व स्वस्थ दिखने लगते हैं। यह उपाय खालित्य जैसी समस्या में भी लाभकारी साबित होता है, क्योंकि यह दोषों को संतुलित करता है और बालों को प्राकृतिक चमक प्रदान करता है। 
 

आंवला पाउडर और नारियल तेल 

आंवला पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलकर लगाना भी बालों के लिए अच्छा है। 2 चम्मच आंवला पाउडर और 2 चम्मच नारियल का तेल का लेप् बनाकर इसे हलकी आंच पर पका लें। ठंडा होने पर हलके हाथों से इसे बालों की जड़ों तक लगाएं। नियमित रूप से उपयोग में लेने से बाल अधिक स्वस्थ चमकदार और हेल्थी बनेंगे।  
 

प्याज का रस

बालों को स्वस्थ बनाने के लिए आप प्याज का रस भी उपयोग में ले सकते हैं जो बालों के झड़ने को रोकते है। प्याज के रस सल्फर की मात्रा होती है, जो बालों के टिशू में कोलेजन के बनने को बढ़ावा देती है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और नए बालों के उगने की प्रक्रिया को बढ़ाते हैं । यह न केवल खालित्य जैसे विकार में राहत देता है, बल्कि स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर रोमछिद्रों को सक्रिय करता है, डैंड्रफ, खुजली और अतिरिक्त सीबम जैसी समस्याओं को दूर करता है।

इसके उपयोग की सरल प्रक्रिया अपनाएं: दो-तीन मध्यम आकार के ताजा प्याज लें, उन्हें अच्छे से छीलकर ब्लेंडर या ग्राइंडर में पीस लें, फिर महीन कपड़े से छानकर शुद्ध रस निकाल लें। इस रस को रात सोने से पहले साफ उंगलियों से बालों की जड़ों तक लगा लें। इस पेस्ट को आप पूरी रात लगा रहने दें और सुबह हल्के हर्बल शैंपू या मुल्तानी मिट्टी से धो लें, जिससे प्याज की तेज गंध भी निकल जाए। हफ्ते में दो से तीन बार नियमित उपयोग से बालों का झड़ना धीरे-धीरे रुकता है, पतले बाल घने होने लगते हैं और प्राकृतिक चमक व मजबूती आ जाती है।  
 

हिना और मेथी का पाउडर

हिना और मेथी का पाउडर बालों के झड़ने को रोकने का एक प्राकृतिक और आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खा है, जो बालों को मजबूत बनाने, जड़ों को पोषण देता है। हिना प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है, जो बालों को मुलायम, चमकदार और टूटने से बचाता है, जबकि मेथी में मौजूद प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और आयरन बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं, रूसी दूर करते हैं और खालित्य जैसी समस्या में राहत देते हैं। यह मिश्रण वात-पित्त दोष को संतुलित करता है, जिससे बाल घने, लंबे और मजबूत बनते हैं।

इसके बनाने और लगाने की आसान विधि अपनाएं: एक कटोरी में दो बड़े चम्मच मेथी पाउडर और एक बड़ा चम्मच हिना पाउडर अच्छे से मिलाएं, फिर इसमें थोड़ा पानी या दही डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें ताकि यह आसानी से लग सके। इस पेस्ट को आप जड़ों तक लगाएं और इसे 30-45 मिनट तक सूखने दें, जिससे पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित हो जाएं, फिर सादे गुनगुने पानी से धो लें—शैंपू की जरूरत नहीं पड़ती। हफ्ते में दो बार नियमित उपयोग से बालों का झड़ना तेजी से कम होता है, नए बाल उगते हैं, दोमुंहे बाल ठीक होते हैं और प्राकृतिक कालापन व चमक बरकरार रहती है।  

बालों के विकार दूर करने के अन्य घरेलु उपाय

  • ग्रीन टी-ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। एक कप पानी में ग्रीन टी मिलाकर सिर पर लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें। नियमित उपयोग से झड़ना रुकता है।
  • नमक और काली मिर्च-नमक व काली मिर्च का मिश्रण गंजेपन में लाभकारी है। 1-1 चम्मच पिसा नमक-काली मिर्च को 5 चम्मच नारियल तेल में मिलाकर लगाएं। यह बाल उगाने में मदद करता है।
  • अनार के पत्ते-अनार के पत्तों का रस और लुगदी सरसों तेल में पकाकर बनाएं। 1 लीटर रस व 100 ग्राम लुगदी को आधा लीटर तेल में मिलाकर उपयोग करें। झड़ना रुकता है और बाल उगते हैं।
  • नीम और बेर के पत्ते-नीम-बेर पत्तों को उबालकर पानी से बाल धोएं, फिर नीम तेल लगाएं। यह स्कैल्प साफ करता है और झड़ना पूरी तरह बंद कर देता है।
  • नींबू और नारियल तेल-नींबू रस में दोगुना नारियल तेल मिलाकर मालिश करें। यह टूटना-झड़ना रोकता है और जड़ों को पोषण देता है।
  • हरसिंगार के बीज-हरसिंगार बीज पीसकर लेप बनाएं और सिर पर लगाएं। नियमित उपयोग से झड़ना रुकता है और गंजापन दूर होता है।
  • परवल के पत्ते-कड़वे परवल पत्तों का रस निकालकर सिर पर लगाएं। 2-3 महीने तक उपयोग से झड़ना बंद हो जाता है और बाल घने होते हैं। 
 आपको चाहिये की आप अपने बालों का ख़याल रखें, इसके लिए आप इन बातों का ध्यान रखें -
  • घर से बाहर जाते समय बालों को हमेशा ढककर रखें ताकि धूप और प्रदूषण का असर न हो। इससे जड़ें मजबूत रहेंगी और बाल स्वस्थ दिखेंगे।
  • बालों में तेल लगाना कभी न भूलें, चाहे पुरुष हों या महिला। यह जड़ों को पोषण देगा, झड़ना रोकेगा और मजबूती प्रदान करेगा।
  • अपने बालों के अनुसार सॉफ्ट ब्रश और कभी गीले बालों पर ब्रश करें। इससे टूटने का खतरा कम होगा और बाल चमकदार रहेंगे।
  • कलरिंग, कर्लिंग या हेयर स्प्रे का ज्यादा इस्तेमाल न करें। ये ट्रेंड बालों को कमजोर और बेजान बना देते हैं।
  • हर नए प्रोडक्ट को आजमाने से बचें, केवल अपनी जरूरत और सूट करने वाले इस्तेमाल करें। ज्यादा केमिकल से बाल खराब हो सकते हैं।
यह वेबसाइट केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दिए गए आयुर्वेदिक उपाय, घरेलू नुस्खे और बालों की देखभाल संबंधी सुझाव पारंपरिक ज्ञान और सामान्य अनुभवों पर आधारित हैं। इन्हें चिकित्सकीय सलाह, निदान या उपचार के रूप में न लें। 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url