सुबह उठते ही फोन चलाते हैं जानिये दुष्परिणाम
सुबह उठते ही फोन चलाते हैं जानिये दुष्परिणाम
मस्तिस्क पर विपरीत प्रभाव
यदि आप भी सुबह उठाते ही मोबाइल स्क्रीन देखते में लग जाते हैं तो जान लीजिये की ऐसा करने पर मस्तिस्क में कोर्टिसोल हार्मोन तेज़ी से बढ़ता है, जो तनाव और अवसाद पैदा करता है। लंबे समय तक मोबाइल की लत एकाग्रता को कम कर देता है और चिड़चिड़ापन बढ़ता है। अध्ययन बताते हैं कि 30 मिनट बिना फोन के मेडिटेशन से दिमाग 20% ज़्यादा शांत रहता है। गहरी साँस लें, दिन भर फोकस बना रहेगा।आँखों की सेहत पर बुरा प्रभाव
मोबाइल की रोशनी सुबह आँखों की पुतलियों को चौंका देती है, जिससे जलन-खुजली और सिरदर्द होता है। ड्राई आई सिंड्रोम का खतरा दोगुना हो जाता है। रेटिना को भी नुकसान पहुँच सकता है, खासकर बच्चों में। विशेषज्ञ कहते हैं कि सुबह उठते ही आपको सैर करनी चाहिए, व्यायाम करना चाहिए।मूड ख़राब हो जाना
नकारात्मक खबरें या सोशल मीडिया पोस्ट सुबह सुबह ही आपको उदास, क्रोधित कर देती हैं। इससे डोपामाइन का नकारात्मक चक्र शुरू होता है, जो दिनभर आपको लो-मोटिवेशन रखता है और खुशी पैदा करने वाला हार्मोन सेरोटोनिन कम हो जाता है। इसके बजाय खुली हवा में 10 मिनट टहलें, सूरज की रोशनी विटामिन D देगी और पूरा दिन हल्का-फुल्का गुज़रेगा।नींद का चक्र बिगड़ना
मॉर्निंग स्क्रॉल मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करता है, रात की नींद खराब हो जाती है। सर्कैडियन रिदम बिगड़ने से थकान और कमज़ोरी बनी रहती है। हार्वर्ड रिसर्च कहता है कि बेडरूम में फोन न रखें तो नींद गहरी आती है।प्रोडक्टिविटी में कमी
सुबह का समय ब्रह्म मुहूर्त होता है जो आप मोबाइल में बर्बाद कर देते हैं। आप महत्वपूर्ण काम टालते रहते हैं, आप पर आलस हावी हो जाता है। सफल लोग सुबह प्लानिंग करते हैं, फोन आधे घंटे बाद चेक करते हैं। ये आदत बदलने से दिन के लक्ष्य आसानी से पूरे होते हैं।स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव
लगातार फोन पकड़ने से कंधे-अकड़न होती है, ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है, लेट कर मोबाइल देखने पर सर्वाइकिल, नेत्र ज्योति का कम होना, और मोटापा बढ़ने का जोखिम भी बढ़ता है।सुबह उठने के बाद ये करें
सुबह का समय अमूल्य होता है, तो आप सुबह क्या करें, छोटी-छोटी आदतें दिन को ऊर्जावान और उत्पादक बना देंगी आइये इन्हें अपनाएँ तो थकान भागेगी, मन शांत रहेगा।सबसे पहले पानी पिएँ
बिस्तर साफ करें
गहरी साँस या मेडिटेशन
हल्का व्यायाम करें
चेहरा धोएँ या ठंडे पानी से नहाएँ
पौष्टिक नाश्ता लें
आभार व्यक्त करें

